फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, चाकू व नकदी बरामद

विज्ञापन
सिंभावली पुलिस ने पकड़ा ठगी का आरोपी नासिर। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने बैंक शाखा में नोट गिनने के बहाने बुजुर्ग किसान से 95 सौ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कपूरपुर थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर निवासी बुजुर्ग किसान उदयवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उदयवीर के अनुसार उनका खाता भोवापुर मस्ताननगर की एक बैंक शाखा में है। 15 सितंबर को उन्होंने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। नकदी निकालने के दौरान बराबर में खड़े व्यक्ति ने गिनने के बहाने गड्डी उनसे ले ली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने चोरी से गड्डी में से 19 नोट निकाल लिए। बाकी पैसे उन्हें लौटाकर वह तेजी से बैंक शाखा से निकल गया। जिसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी 95 सौ रुपये निकाल कर ले गया है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को सूचना के आधार पर आरोपी नासिर खान निवासी गरिमा गार्डन, थाना टीला मोड गाजियाबाद को आईटीआई कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से दो लोगों से ठगी गई रकम में से आठ हजार दो सौ पचास रुपये व चाकू बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी ने कपूरपुर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह ठगी की घटना को अंजाम दिया था। चाकू व रकम को कब्जे में लेकर आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें