फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसपी ने किया पिलखुवा थाने का निरीक्षण, बाहर खड़े रहे फरियादी

Tue, 27 Feb 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। मंगलवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने पिलखुवा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने फरियादियों को थाने में नहीं जाने दिया। जिसके कारण फरियादियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई तो मायूस होकर चले गए।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। एसपी के थाना परिसर में प्रवेश करते ही वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को गेट पर रोक दिया। यहां तक की मीडिया कर्मियों को भी थाने में नहीं जाने दिया। इस दौरान अचपलगढी निवासी गौरव कुमार, कानपुर में तैनात सिपाही के अलावा अन्य कई फरियादी घंटों थाने के बाहर गेट पर खड़े रहे। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण था, निरीक्षण के दौरान शस्त्र खुले में रखे जाते हैं, सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए लोगों को बाहर रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें