गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव गडावली निवासी रवि कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि काफी समय से उसका एक काम रूका हुआ है। कुछ दिन पहले गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसे फोन किया। जिसने वह काम पूरा कराने के लिए कहा, जिसके लिए आरोपी ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। लेकिन उसने आरोपी को पैसे देने से इन्कार कर दिया। उसकी गैर मौजूदगी में युवक उसके घर पहुंचा, जहां आरोपी ने उसकी मां को अपने जाल में फंसा कर 30 हजार रुपये ले लिए। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने शिकायत की, तो आरोपी ने एक बार फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।