फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप, स्मॉग से मिली कुछ राहत

Mon, 07 Nov 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जहरीली धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों को सोमवार को स्मॉग से कुछ राहत मिली। सुबह के समय स्मॉग जरूर था लेकिन दोपहर तक अच्छी धूप निकल गई। हालांकि आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बनी रहीं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के लोग वातावरण में छाए स्मॉग से परेशान थे। रविवार को भी शाम से ही स्मॉग बढ़ना शुरू हो गया, लेकिन सोमवार सुबह इससे कुछ राहत मिली।

दिन निकलने के बाद स्मॉग खत्म होना शुरू हो गया और दोपहर के समय अच्छी धूप खिल गई। धुंध छंटने से लोगों को राहत जरूर मिली लेकिन आंखों में जलन की शिकायत बरकरार रही।
विज्ञापन


सोमवार को भी घरों से बाहर निकले लोग आंखों में जलन से परेशान रहे। मौसम जानकारों की मानें तो अगले एक दो दिन में हालात में सुधार हो सकता है। प्रशासन के आदेश पर सोमवार को ज्यादातर स्कूल बंद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें