फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुलंदशहर रोड पर सीएनजी की बस में उठा धुआं, बस से कूदे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के बुलंदशहर रोड पर रविवार सुबह मेरठ से बुलंदशहर जा रही सोहराबगेट डिपो की बस में अचानक धुआं उठ गया। दहशत में आए यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से बुलंदशहर भेजा गया।
विज्ञापन


सोहराब डिपो की एक सीएनजी बस रविवार सुबह मेरठ से बुलंदशहर जा रही थी। जैसे ही बस बुलंदशहर रोड पर मंशादेवी मंदिर के पास पहुंची तो बस के पिछले हिस्से में अचानक धुआं उठने लगा। पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने बस के चालक को धुआं उठने की जानकारी दी। जिसके बाद चालक ने आनन फानन मेें बस को सडक़ किनारे रोक दिया। धुएं से यात्रियों में दहशत फैल गई और आनन फानन में यात्री बस से बाहर निकले। इस दौरान आसपास के लोगों में अफराफतरी मच गई और लोग जमा हो गए। हालांकि बस बंद होने के बाद धुआं निकलना भी बंद हो गया। यात्रियों को दूसरी बस में आगे भेजा गया। जबकि सीएनजी बस को मरम्मत के लिए वापस डिपो भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें