हापुड़। ट्रेनों में उमड़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अयोध्या एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस में एक सप्ताह के लिए एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ से चलकर दिल्ली को जाने वाली (14207) पद्मावत एक्सप्रेस में 18 जनवरी से 24 जनवरी तक और दिल्ली से मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ जाने वाली (14208) पद्मावत एक्सप्रेस में 21 से 27 जनवरी तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन किया जाएगा।
वहीं अयोध्या कैंट से चलकर दिल्ली जाने वाली (14205) अयोध्या एक्सप्रेस में 20 जनवरी से 26 जनवरी तक और दिल्ली से अयोध्या कैंट जाने वाली (14206) अयोध्या एक्सप्रेस में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि अतिरिक्त स्लीपर कोच लगने से रेलयात्रियों को राहत मिलेगी।