भीम नगर कालोनी स्थित पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में मरीज का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
हापुड़। जन आरोग्य मेलों में रविवार को त्वचा रोग और बुखार के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। पेट संक्रमण, खांसी और कान में दर्द की समस्या लेकर भी मरीज आए। जिन्हें जांच कर दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने उपचार को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से टेली मेडिसन पर भी परामर्श लिया।
तापमान के उतार-चढ़ाव और बारिश में भीगने से त्वचा रोग बढ़ रहा है। रविवार को त्वचा रोग के 240, बुखार के 90, खांसी के 130, कान और गले में परेशानी के 55 मरीज पहुंचे। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी जांच के लिए पहुंचीं। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जन आरोग्य मेलों में स्कैबीज, फंगल इंफेक्शन वाले मरीज अधिक रहे।
बताया कि रेपिड किट के जरिए जांच भी मरीजों की जांच की गई। हालांकि कुछ मरीज टाइफाइड के मिल रहे हैं, डेंगू के मरीज अभी नहीं मिले। जन आरोग्य मेलों में कुछ मरीज हड्डी दर्द और आंखों में समस्या लेकर पहुंचे। इन मरीजों को दवाएं दी गईं, साथ ही सीएचसी में एक्सरे कराने की भी सलाह दी गई। सभी मेलों में 2200 से ज्यादा मरीज उपचार कराने आए।