फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मामूली विवाद में भिड़े ग्रामीण और बराती, छह घायल

Fri, 08 Dec 2023 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो ग्रामीणों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी व्यक्ति की बेटी की बरात शुक्रवार को गढ़ नगर से पहुंची थी। जिसमें चढ़त के दौरान एक दुकान से सामान खरीदते समय हुए विवाद में ग्रामीण और बराती आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का आरोप है कि बरात में शामिल कुछ युवक दुकान पर शराब का सेवन करने लगे, जिससे मना करने पर आरोपियों ने दुकानदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे बचाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों से भी अभद्रता की गई, जिसे लेकर मामला बढ़ गया। वहीं बरातियों का कहना है कि चढ़त के दौरान ग्रामीणों ने अभद्रता की, जिसे लेकर विवाद हुआ है। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। जिससे हंगामे की स्थिति बनी और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। घटना में एक पक्ष से आबिद, शाहिद और रिहान व दूसरे पक्ष से नीरज, बिट्टू, मुकेश घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे हैं। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें