फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेंगू के मिले छह मरीज, 57 घरों में लार्वा

Thu, 05 Oct 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 65 पहुंच गई है। टीम ने 57 घरों में लार्वा नष्ट कराया। फ्रीज की ट्रे में सबसे अधिक लार्वा मिला।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह डेंगू का प्रसार इस बार भी अधिक है। शहर, देहात में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की लैब में 31 संदिग्धों की एलाइजा जांच की गई। इसमें छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

अन्य मरीजों की रेपिड जांच पॉजिटिव थी, लेकिन एलाइजा जांच में इनकी पुष्टि नहीं हो सकी। बक्सर में एक, मोहम्मदपुर आजमपुर में एक, गिरधरपुर तुमरैल में दो, बड़ौदा हिंदवान में एक, नंदपुर में एक मरीज मिला। डीएमओ सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 310 घरों की जांच की, जिसमें 295 कूलर, 1287 गमले, 254 ड्रम, 206 टायर, 303 फ्रीज ट्रे, 2563 अन्य पात्रों में जांच की गई। 57 पात्रों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन




-मरीजों की करा रहे निगरानी-

जिले में डेंगू से पीडि़त मरीजों की निगरानी करायी जा रही है, कोई मरीज गंभीर नहीं है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें