अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी को बीएस में न्यूरो साइंस एंड प्रीडेंटस्ट्री से टॉप करने वाली हापुड़ के गांव अटूटा निवासी सिमरन कौर के सम्मान में गुरूद्वारा शिरोमणी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिमरन को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक गजराज सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं नारे को हमें समाज में लागू करना होगा। बेटियों की उपलब्धि पर हमें इसी तरीके के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। ताकि हमारी बेटियां समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें।
उत्तर प्रदेश सिक्ख मिशन कमेटी के प्रभारी ज्ञानी बृजपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सिमरन कौर ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी को टॉप कर जिले का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। हमें बेटियों को बढ़ावा देना चाहिए।
इस दौरान बसपा प्रत्याशी आदेश गुड्डू,भरपूर सिंह खालसा, ज्ञानी हेम सिंह, ज्ञानी हरविंदर सिंह, ज्ञानी विरसा सिंह ने भी बेटियों के उत्थान के विषय में अनेक विचार रखे। सिमरन कौर को सम्मान पत्र, श्री दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर का मॉडल सम्मान दिया।
इस मौके पर बूटा सिंह, हरविंदर सिंह, कर्म सिंह, बलबीर सिंह, खेम सिंह, हरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेशपाल सिंह, प्रभदयाल सिंह का सहयोग रहा।