फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग

Mon, 26 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
नजीबाबाद में पेट्रोल पंप पर गुमटी में लगी भीषण आग को बुझाता एक व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड स्थित अशोक कालोनी स्थित एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मकान में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अशोक कालोनी निवासी कृष्णवीर सिंह के मकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे परिजनों में अफरा तफरी मच गई और परिजन बाहर की ओर दौड़े।
विज्ञापन


आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उससे पूर्व ही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया।
अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें