फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा मार्केट में सफाई नहीं होने से दुकानदार परेशान, प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साफ सफाई नहीं होने से परेशान खेड़ा मार्केट के दुकानदारों का गुस्सा मंगलवार दोपहर आखिरकार फूट गया। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही साफ सफाई कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर खेड़ा मार्केट के दुकानदार एकत्रित हुए। इस दौरान मार्केट के दुकानदारों ने साफ सफाई नहीं होने पर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित दुकानदारों ने बताया कि साफ सफाई नहीं होने के कारण नालियों में मलबा भरा रहता है।

ऐसे में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। सफाई कराने की मांग उठाई जा चुकी है, फिर भी नगर पालिका साफ सफाई की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। अगर जल्द साफ सफाई नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने में राजपाल, अंकित, दीपक, जगदीश, पवन, राज सिंह, मनोज, हरिओम और मुस्तकिम शामिल रहे। उधर, पालिका ईओ का कहना है कि दुकानदारों को परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है।
विज्ञापन


जल्द सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर नालियों की साफ सफाई करा दी जायेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें