थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव भमैड़ा में पांच लोगों द्वारा खेत में गोकशी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोमांश बरामद किया है।
पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव भमैड़ा में एक खेत में पांच लोगों द्वारा गोकशी की जा रही थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को गोकशी की सूचना दे दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने वहां से 40 किलो मीट व गोवंश काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गांव के ही भूरा व रहीस को नामजद करते हुए कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।