फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय शेखर त्यागी के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज

Tue, 29 Nov 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसवी पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय शेखर त्यागी के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजा। 9 वोटों से शेखर ने अध्यक्ष पद जीत दर्ज की। चार पदों पर सपा छात्रसभा (दयाल पैनल) का कब्जा रहा। जबकि एबीवीपी अपना खाता नहीं खोल पाई।
विज्ञापन


हालांकि, अध्यक्ष पद पर रि-काउंटिंग के बाद भी सपा छात्रसभा अध्यक्ष पद नहीं पाई। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चले मतदान में 32.65 प्रतिशत वोट पड़ा। सर्वाधिक मत महामंत्री पद पर विजयी रहे सुल्तान खान को मिले।

मंगलवार को सुबह आठ बजे से चुनाव अधिकारी डा.नीनू अग्रवाल व मीडिया प्रभारी डा.मानवेंद्र सिंह बघेल की देखरेख में नौ बूथों पर छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन


शाम साढ़े पांच बजे तक अध्यक्ष पद चुनाव के नतीजे आ गए। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय शेखर त्यागी ने 9 वोटों से जीत दर्ज की। लेकिन सपा छात्रसभा के प्रत्याशियों ने इसका विरोध किया। काफी गहमागहमी के बाद रि-काउंटिंग कराई गई। लेकिन इसमें भी शेखर ने बाजी मार ली।

शेखर त्यागी को 410, समाजवादी छात्र सभा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हिमांशु कुमार को 507, महामंत्री पद के प्रत्याशी सुल्तान खान 698 और संयुक्त सचिव पद कीप्रत्याशी गायत्री निमेष को 561 वोट मिले।

जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अनिल नागर ने 573 मत प्राप्त कर परचम लहराया। चुनाव मीडिया प्रभारी डॉ. मानवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि 4244 छात्र-छात्राओं में 1386 ने मतदान किया। मतदान 32.65 प्रतिशत हुआ।

सपा छात्रसभा में चार पद जीतने पर खुशी तो थी। लेकिन अध्यक्ष जैसे अहम पद पर हार उनके गले नहीं उतर रही थी। वहीं, एबीवीपी का कोई प्रत्याशी नंबर दो की श्रेणी में भी नहीं पहुंच सका। काउंटिंग के बीच में ही सभी प्रत्याशी वोट गणना केंद्र से बाहर निकल गए।

सपा छात्रसभा (दयाल पैनल) से सचिन दयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव समिति पर पक्षपात का आरोप लगाकर कालेज के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अध्यक्ष पद विजेता के नाम कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

फिर भी चुनाव समिति ने उसका नामांकन निरस्त नहीं किया। हालांकि, चुनाव समिति ने 24 नवंबर को आपत्ति का समय दिया था, तब किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज नहंी कराई।

सपा छात्रसभा (आजाद पैनल) का कोई प्रत्याशी चुनाव नहंी जीत पाया। जबकि आजाद पैनल घोषित करने वाले दीपक आजाद सपा छात्रसभा से अलीगढ़ और मेरठ मंडल चुनाव प्रभारी हैं।

चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सपा छात्रसभा के विजेता पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। वह चुनाव समिति पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे। कालेज की प्राचार्य डॉ. शशि वशिष्ठ ने छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर छात्रों को बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने जीते प्रत्याशी को शपथ दिलाकर, प्रमाण पत्र भी दिया। उन्होंने छात्रों से पूरी मेहनत से पढ़ाई में जुटजाने का आह्वान किया।

चुनाव को सफल बनाने वालों में डा.मानवेंद्र सिंह बघेल, डा.विनोद शर्मा, डा.सुधीर कुमार, डा.स्वागत बसु, हरीश कुमार, डा.सतेंद्र पाल, डा.वंदना वशिष्ठ, डा.आरपी सिंह समेत कालेज स्टॉफ का सहयोग रहा।

छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी शेखर त्यागी का कहना है कि विवि का शैक्षिक सत्र पटरी से उतरा हुआ है। इसलिए उनकी प्राथमिकता है कि शैक्षिक सत्र नियमित हो, ताकि समय से परीक्षाएं हो सकें और छात्र-छात्राओं का रिजल्ट भी समय पर जारी हो सके।

मतदान के दौरान वोट डालने आने वाले छात्र-छात्राओं को बैलट पेपर कंप्यूटर पर फोटो देखने के बाद मिले थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था इसलिए की गई ताकि कोई स्टूडेंट फर्जी वोट नहीं डाल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें