फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस में वेंडरों ने की चेन पुलिंग

Thu, 02 Mar 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुरादाबाद से हापुड़ आ रही शहीद एक्सप्रेस में बाबूगढ़ स्टेशन के समीप कुछ वेंडरों ने चेन पुलिंग कर दी। जिसके बाद गार्ड ने मामले की सूचना पुलिस व रेलवे अधिकारियों को दी। हापुड़ स्टेशन के पास ट्रेन के रुकते ही पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन की।
विज्ञापन


लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, लोगों ने बताया कि ट्रेन के हापुड़ स्टेशन पर रुकते ही वेंडर भाग गए। जानकारी के अनुसार जयानगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे की देरी से डेढ़ बजे हापुड़ आई।

ट्रेन जैसे ही बाबूगढ़ स्टेशन के समीप पहुंची तो उसमें सवार कुछ वेंडरों ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग करते ही ट्रेन रुक गई। गार्ड ने तत्काल मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों व पुलिस को दी।
विज्ञापन


ट्रेन जैसे ही हापुड़ स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। चर्चा है कि इस बीच वेंडरों व गार्ड के बीच कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी इंद्रपाल ने बताया कि चेन पुलिंग की सूचना मिली थी। लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें