जंग ए आजादी में हंसते-हंसते अपनी जान न्योछावर करने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर लोगों ने नम आंखों से याद किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
गढ़-चौपला स्थित शहीद पार्क में मंगलवार को देर शाम व्यापारियों ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया। गढ़ व्यापार संघ अध्यक्ष कमल त्यागी, अंकुर त्यागी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहीद स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर विनय त्यागी, गोपाल ठाकुर, अरुण त्यागी, दीपांशु दीक्षित, विनीत आदि ने सरदार भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पिलखुवा में आम आदमी पाटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया।
इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी सीएम चौहान ने कहा कि आज जैसे पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, उसे देखते हुए शहीद भगत सिंह की तरह हम भी कुर्बानी देंगे और अपने देश को आतंकवाद से मुक्त कराएंगे।
इस दौरान मौलाना साजिद, इमरान खान, राजीव शर्मा, विनोद सैनी, संजय अग्रवाल, राजेश चौधरी, मान सिंह और रामभूल तोमर मौजूद रहे। पबला गांव में भी शहीद भगत सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रमोद सिसौदिया ने कहा कि शहीद भगत सिंह की कुर्बानी को हम कभी भूल नहीं सकते। इस दौरान सुभाष तोमर, सुधीर तोमर, यशपाल तोमर, अजय तोमर, अभिषेक चौहान आदि रहे।