फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार न बदलने पर फूटा गुस्सा

Thu, 06 Oct 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जर्जर विद्युत तारों के कारण लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांधी बाजार मोहल्ले में जर्जर विद्युत तारों के कारण लोग परेशान हैं। निगम अफसरों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर बृहस्पतिवार को मोहल्लेवासियों ने निगम अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने जल्द तार न बदले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि विद्युत तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार तार टूटने के कारण बड़ा हादसा होने से बचा है। इस संबंध में निगम अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने बताया कि तारों की जर्जर हालात के कारण लोगों में हादसा होने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से मोहल्ले के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने जल्द तार न बदले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने वालों में पर ओमप्रकाश, सोनू, पंकज, अर्जुन, नवीन, रामसिंह, इकरामुद्दीन, मनोज, सतीश, सलीम, विवेक, अमन, तनिष्क, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें