फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: घने कोहरे में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, आपस में टकराए कई वाहन, 10 लोग घायल

Sun, 18 Jan 2026 11:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पहली घटना में हाफिजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 09 परदिल्ली से मुरादाबाद जा रही एक शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक आर्टिका कार क्षतिग्रस्त शिफ्ट कार से टकरा गई।
विज्ञापन
Hapur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे के कारण रविवार सुबह बाबूगढ़ और हाफिजपुर क्षेत्र में कई वाहन आपस में टकराए गए। जिसमें करीब 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन


पहली घटना में हाफिजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 09 परदिल्ली से मुरादाबाद जा रही एक शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक आर्टिका कार क्षतिग्रस्त शिफ्ट कार से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

वहीं, बाबूगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे पर एक कैंटर अज्ञात वाहन से भिड़ गया। इसमें केंटर सवार तीन लोग घायल हो गए। जबकि पीछे से एक थ्री व्हीलर भी कैंटर से टकरा गया। जिसमें चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारण हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें