फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़।थाना देहात पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपी को सोमवार में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि कुछ माह पहले वह मोहल्ले में ही एक मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रहती थीं। मकान मालिक के पुत्र पुनीत ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद वह मोहल्ले में ही दूसरे मकान में अपने परिवार के साथ रहने लगी। इस दौरान संजय ने भी उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर महिला ने अपनी पुत्री को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें पुत्री के पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी दी।
पुत्री से पूछने पर उसने बताया कि पहले मकान में किराए पर रहते समय मकान मालिक के पुत्र पुनीत व दूसरे में मकान में संजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ गुड्डू निवासी गांव काशीपुर जिला सीतापुर को मोहल्ला सोटावाली कोठरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी पुनीत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें