फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नकली किताबों के कारोबार के सरगना की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के गांव पिपलैड़ा में एक प्रिंटिग प्रेस में छापी जा रही नामी पब्लिकेशन की नकली किताबों के कारोबार से जुड़े लोगों की पुलिस कुडंली खंगाल रही है। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। लेकिन उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार रात कुछ पब्लिकेशन की शिकायतों पर पुलिस ने पिपलेड़ा की फ्रेंड्स काॅलोनी के एक गोदाम पर छापा मारा था। जहां एनसीईआरटी और नामी पब्लिकेशन की किताबों का जखीरा मिला, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए। रविवार को भी पूरे दिन पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें