पूर्व सांसद का पुतला फूंकते कार्यकर्ता। संवाद।
पिलखुवा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेन तिराहे पर पूर्व सांसद एसटी हसन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने थाने पर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रांत महामंत्री गौरव राघव ने बताया कि मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन ने महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध जताते पूर्व सांसद का पूतला फूंका गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ जिहादी मानसिकता के लोग महापुरुषों के बलिदान को अफवाह बता कर अपमान कर रहे हैं। यह हिंदू धर्म की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बयान है।
इस अवसर पर पंकज गिरी, सर्वेश शर्मा, अजय कश्यप, देवेंद्र कुमार, निमित कपूर, दीपक तोमर, विकास तोमर, सचिन शर्मा, प्रशांत तोमर, निखिल गिरी, रितिक, रोहित, मोहित समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद