फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ ने मांगी माफी, काम पर लौटे जेई

Tue, 29 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
एसडीओ ने मांगी माफी, काम पर लौटे जेई - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एसडीओ द्वारा मारपीट करने और अभद्रता के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जेई सोमवार को एसडीओ द्वारा माफी मांगे जाने से काम पर लौट आए हैं। जेई की हड़ताल से राजस्व वसूली न हो पाने से उच्चाधिकारी भी काफी परेशान थे।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों एसडीओ प्रथम यशेंद्र सिंह ने दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर पर तैनात जेई साहब सिंह से मारपीट कर दी थी। इसके विरोध में जेई संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया था।

एसडीओ को हटाने की मांग को लेकर जेई ने राजस्व वसूली का भी बहिष्कार कर दिया था। जेई की हड़ताल से राजस्व वसूली की रफ्तार धीमी पड़ी तो उच्चाधिकारी सुलह के प्रयास में लग गए।
विज्ञापन


एसडीओ द्वारा माफी मांगे जाने व भविष्य में इस तरह की अभद्रता न किए जाने के आश्वासन पर अवर अभियंताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी। एसडीओ यशेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने जेई से मारपीट नहीं की थी। अब मेरे और जेई के बीच कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें