रामा हॉस्पिटल में पहुंची आयकर की टीम
- फोटो : Demo Pic
रामा हॉस्पिटल में सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने दौरा किया। इस दौरान प्रबंधन से कर्मचारियों के टीडीएस के संबंध में जानकारी ली गई। आयकर विभाग की टीम दोपहर में रामा हॉस्पिटल पहुंची।
टीम के सदस्यों ने कर्मचारियों की संख्या देखी और प्रबंधन से कर्मचारियों के टीडीएस के संबंध में जानकारी ली गई। टीम ने प्रबंधन से पूछा कि सभी कर्मचारी समय पर टीडीएस भर रहे हैं या नहीं।
हॉस्पिटल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी कर्मचारी समय पर टीडीएस भरते हैं। इस संबंध में सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। कुछ देर जानकारी लेने के बाद टीम रवाना हो गई।
हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासक डॉ घ्रुव ने बताया कि हॉस्पिटल पर आयकर विभाग का कोई छापा नहीं लगा है। टीम ने टीडीएस के संबंध में जानकारी ली थी, जो आयकर विभाग समय समय पर वैसे भी लेता रहता है।
सभी कर्मियों का यहां समय पर टीडीएस जमा कराया जाता है।