फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क से 20 फुट की दूरी पर लगेगा शिविर

Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के सकुशल आयोजन के लिए सोमवार को एसडीएम ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा निगम, नगर पालिका ईओ, पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनुमति के बिना कोई शिविर नहीं लगेगा। बिजली कनेक्शन की भी जांच होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। सभी अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविरों की सूची, आयोजकों के मोबाइल नंबर के साथ तैयार करके उनके कार्यालय में जमा कर दें। कांवड़ सेवा शिविर सड़क से 20 फुट की दूरी पर लगाए जाएंगे। शिविर का अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण भी करें। वहां सफाई की समुचित व्यवस्था एवं अस्थाई विद्युत कनेक्शन लिया गया है अथवा नहीं इसकी जांच संबंधित अधिकारी द्वारा जरूर की जाए। एसडीएम ने कहा कि हाईटेंशन लाइन के नीचे या ट्रांसफार्मर के पास शिविर न लगाया जाए। साथ ही वहां अग्निशमन उपकरणों की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग में बिजली के खंभों पर पॉलीथिन जल्द से जल्द लगवाई जाए। ताकि बरसात के मौसम में करंट लगने की संभावना न रहे। उन्होंने बताया कि शिव भक्तों के लिए लगाए जाने वाले शिविरों में खाद्य सामग्री की भी समय-समय पर जांच की जाएगी। पालिका, ग्राम पंचायत स्तर से सड़क पर साफ-सफाई की व्यवस्था करें। स्वास्थ्य विभाग सभी शिविरों में एंटी वैनम इंजेक्शन की व्यवस्था कराए, ताकि इस तरह की घटना होने पर तुरंत उपचार मिल सके। बैठक में सीओ आशुतोष शिवम, पंचायत राज अधिकारी शिवम, अमित कुमार, पालिका ईओ मुक्ता सिंह, डॉ. आनंद मणि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें