प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया नारे के बाद देश के पहले सबसे सस्ते इंडियन फोन की बुकिंग जबरदस्त हुई। पहले दिन हापुड़ में करीब 300 फ्रीडम 251 मोबाइल बुक किए गए।
वेबसाइट बार-बार हैंग होने से बुकिंग में दिक्कतें आई। काफी लोग मोबाइल बुक न होने से निराश भी हुए। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से राइजिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 नाम से मोबाइल की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी।
इस मोबाइल की कीमत महज 251 रुपये रखी गई है। जबकि 40 रुपये घर तक पहुंचाने का खर्च भी जमा कराया जा रहा है। कुल मिलाकर फोन की कीमत 291 रुपये पड़ रही है।
इस सस्ते फोन के लिए शहर में जबरदस्त बुकिंग के लिए लोग उमड़े। हापुड़ में कान्हा कम्युनिकेशन के मालिक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे दिन में करीब 300 से अधिक उपभोक्ताओं ने फोन की बुकिंग कराई है।
रविवार शाम आठ बजे तक फोन की बुकिंग होगी। जिसके बाद बुकिंग को कंपनी द्वारा बंद कर दिया जाएगा। फ्रीडम 251 फोन 30 जून तक उपभोक्ताओं के पास पहुंच जायेगा। इस फोन में हर वो खासियत है, जो महंगे फोनों में आ रही है।