फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बिजलीघर का घेराव कर किया हंगामा

Wed, 07 Sep 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजलीघर का घेराव कर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूटे हुए बिजली के तार न जोड़ने से गांव ब्रह्मगढ़ी में तीन दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। संविदाकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा महिलाओं ने बिजलीघर का घेराव किया। आक्रोशित महिलाओं ने कारपोरेशन अफसरों के खिलाफ जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी में बिजली की जर्जर लाइन न बदले जाने के चलते आए दिन तार टूटकर गिरते हैं। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तीन दिन से टूटकर गिरे तार न जोड़े जाने से गांव में अंधेरा पसरा है।

वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को पानी और पशुओं के लिए चारा काटने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी और अंधेरे से स्टूडेंट्स को भी पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


तीन दिन तक बार-बार शिकायत के बावजूद भी लाइन न जोड़ने से गुस्साई महिलाओं ने बुधवार को सिंभावली बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया। कमला, रामवती, प्रकाशवती, ममता, पूनम, कमलावती, फूलवती, नंदी, राजकली,

सुमन, संतोष ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि संविदाकर्मी लाइन जोड़ने के लिए अवैध धन की मांग कर रहे हैं, जिसे न देने की सूरत में उनकी सुनवाई तक नहीं हो पा रही।

जेई महेश शर्मा ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर कर्मचारियों को भेजकर लाइन ठीक कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई है। अवैध धन के आरोप की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें