फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बीटेक छात्र की हुई मौत

Wed, 21 Feb 2024 07:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार बीटेक के छात्र की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर परिजन कोतवाली पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बुधवार की दोपहर को कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर स्थित वेदांत कॉलेज के निकट स्कूटी सवार एक युवक को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे। जिन्होंने मृतक की पहचान मेरठ के गंगा नगर निवासी सुधीर कुमार के इकलौते बेटे आर्यन (20)के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि आर्यन बीटेक का छात्र था, जो मेरठ के आईएमटी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करता था। किसी प्रोजेक्ट के संबंध में वह यहां पर आया था। छात्र की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें