फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अधिवक्ता के खाते से 75 हजार निकाले

Tue, 30 Jul 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला अशोक कॉलोनी अलका पुरम निवासी अधिवक्ता के खाते से साइबर ठगों ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


अधिवक्ता गौरव नागर ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है जोकि अमेजॉन एप से जुड़ा है। 25 जून 2024 को उसके बैंक खाते से अमेजॉन एप पर 1500 रुपये निकल गए। इस पर उसने अमेजॉन पर शिकायत की। शिकायत सुनने वाले व्यक्ति ने उसे बताया गया कि अपने कुछ समान बुक किया हुआ है। इस पर आपसे उसका भुगतान लिया गया है, जो कि वापस आ जाएगा। इसके बाद 29 जून को अपनी आईटीआर भरने के लिए अपना विवरण निकलवाने बैंक पहुंचा। यहां पता चला कि उसके खाते में करीब तीन सौ रुपये ही मात्र है। उसने बताया कि साइबर ठगों ने उसके खाते से कई बार में करीब 75 हजार रुपये की ठग कर ली है। इसके बाद भी उसके पास न तो बैंक और न अमेजॉन से कोई संदेश आया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें