फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पीएम श्री स्कूलों में बाजार से अधिक दाम पर खरीदी खेल सामग्री

Tue, 27 May 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों के लिए खेल सामग्री में घोटाले का आरोप लगा है। आरोप है कि आठ स्कूलों को एक ही फर्म से खेल सामग्री दिला दी गई, इसके लिए स्कूलों की एसएमसी बैठकों में भी जानकारी नहीं दी गई। मामले में शिकायत पर मंगलवार को डायट में सुनवाई हुई, इसमें बीएसए, स्कूलों के शिक्षक और शिकायतकर्ता का पक्ष सुना गया।
विज्ञापन


दरअसल, जिले में दस पीएम श्री स्कूल हैं, इनमें अध्ययनरत छात्रों के खेलकूद की सामग्री क्रय करने के लिए 50-50 हजार दिए गए थे। आरोप है कि स्कूलों को विभिन्न खेल संस्थाओं से पहले निविदा लेनी थी, इसके बाद एसएमसी की बैठक में पास कराकर खेल सामग्री खरीदनी थी। लेकिन बीएसए कार्यालय के संबंधित अधिकारियों ने बार-बार स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को कार्यालय बुलाया।

इतना ही नहीं एक ही फर्म के खाते में आठ स्कूलों से धनराशि डलवाकर, उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध करा दी। इस मामले में शिकायत की गई, जिसमें बताया कि जो सामान स्कूलों को दिया गया है। बाजार भाव से उसकी कीमत काफी अधिक है। गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है, इसके साथ ही कई अन्य शिकायतें भी की गईं। एक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इस तरह खेल सामग्री खरीदने से साफ इन्कार कर दिया, जिस पर काफी दबाव भी बनाया गया।
विज्ञापन


बहरहाल, इस मामले में मंगलवार को डायट में सुनवाई की गई। डायट की उप प्राचार्य ज्योति दीक्षित के समक्ष पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाध्यापक, बीएसए रितु तोमर और शिकायतकर्ता हर्ष अग्रवाल ने अपने पक्ष रखे।



16 हजार की टेबल टेनिस सीट 28500 की देने का आरोप

लठीरा स्थित पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व भाकियू शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु सिद्धू ने बताया कि स्कूलों को टेबल टेनिस वाली टेबल 28500 रुपये की दी गई है। उसकी टेबल की निविदा जब मंगाई तो वह 16 हजार की दी गई। इसके साथ टेबल टेनिस की बॉल बाजार में 225 रुपये दर्जन मिलती हैं, स्कूलों को यह 800 रुपये दर्जन तक दी गई हैं।

-

स्कूलों के लिए इन दरों पर खरीदा सामान-

खेल सामग्री विभागीय खरीद बाजार दाम

कैरम बोर्ड 680 रुपये 380 रुपये

लूडो 350 रुपये 80 रुपये

हर्डल 60 रुपये 40 रुपये

वजन मशीन 1250 रुपये 250 रुपये

हाइट स्कैल 2500 रुपये 1200 रुपये

योगा मैट 450 रुपये 200 रुपये

(नोट : विभागीय खरीद वाले दामों में जीएसटी शामिल नहीं है, शिकायतकर्ता द्वारा जांच के समय दोनों दामों की सूची दी गई है।)


कोट -

पीएम श्री स्कूलों के लिए खेल सामग्री खरीदने के संबंध में शिकायत मिली थी। जिस पर आवश्यक जांच के लिए स्कूलों के प्रधानाध्यापकों समेत मामले से जुड़े सभी लोगों का पक्ष सुना गया। अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। - ज्योति दीक्षित, उप प्राचार्य डायट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें