फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीएससी की अंकतालिकाओं में खामी पर किया प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बीएससी की अंकतालिकाओं में गलत विषय का कोड अंकित होने से नाराज छात्रों ने मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ एसएससवी कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक तुषार भारद्वाज एवं नगर मंत्री अनुज वर्मा ने कहा कि छात्रों के साथ पिछले काफी समय से यह समस्या चली आ रही है। इसका निस्तारण होना चाहिए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

दरअसल, एनईपी लागू होने के बाद से वर्ष 2022 में तकनीकी समस्या के कारण छात्रों की अंक तालिका में गलत विषय का कोड डल गया था। कॉलेज की ओर से पत्राचार किए गए, लेकिन विश्वविद्यालय स्तर पर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। मंगलवार को छात्रों के हंगामे के बाद इस समस्या का समाधान किया गया। प्रदर्शन करने वालों में प्रियांशु मित्तल, भूपेंद्र पाल, विकास, प्रियांशु, आकाश शर्मा, अंजली मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र ने बताया कि मंगलवार को विश्वविद्यालय जाकर इस समस्या का समाधान करा दिया गया है। ऑनलाइन अपडेट होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन




जतिन त्यागी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें