फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बक्सर में सफाई व्यवस्था चौपट, डंपिंग ग्राउंड बना मुसीबत

विज्ञापन
गांव बक्सर में सड़क किनारे फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुराने हाईवे किनारे स्थित इंटर कॉलेज के पास बना अस्थाई डंपिंग ग्राउंड अब ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। यहां फैला कूड़ा न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों स्कूली बच्चे, शिक्षक, दुकानदार और राहगीर गुजरते हैं। कूड़े के ढेर के कारण उन्हें नाक ढककर निकलना पड़ता है। गर्मी में स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों और शिक्षकों ने बताया कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कूड़े का नियमित उठान न होने से डंपिंग ग्राउंड लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बदतर बने हुए हैं। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एडीओ पंचायत संजय सिंह का कहना है कि टीम को भेजकर जांच कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें