फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 34.85 लाख रुपये में हुई 119 वाहनों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न थानों में बंद कराए गए कुल 119 वाहनों की नीलामी मंगलवार को एसडीएम रेनू सिंह की अध्यक्षता में उपसंभागीय कार्यालय में कराई गई। सीओ यातायात राहुल यादव, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय की निगरानी में एक-एक कर वाहनों की नीलामी हुई। नीलामी में कुल 29 बोलीदाता उपस्थित रहे। इस दौरान छह थाने बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, कोतवाली नगर, पिलखुवा, धौलाना, हाफिजपुर में निरुद्ध वाहनों की नीलामी 34.85 लाख रुपये में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें