फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, शादीशुदा होने पर भी लिए सात फेरे

Fri, 31 May 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। शादीशुदा होने पर भी फर्जी दस्तावेज लगाकर सात फेरे ले लिए गए। जांच में इस तरह के तीन मामले सामने आए हैं। खुद को पात्र बनाने के लिए कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज एवं शपथ-पत्र दिए गए थे। श्रम विभाग इन मामलों में अब वसूली की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


मामले में सहायक श्रमायुक्त गाजियाबाद वीरेंद्र कुमार ने डीएम को पत्र लिखा है। शासन के निर्देश पर 24 नवंबर 2022 को एक सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ था। जिसमें शिकायतों के बाद सामने आया है कि योजना में मानकों के विपरीत हितलाभ प्राप्त किया गया है। अपात्र लाभार्थियों ने अनुचित रूप से दस्तावेज व साक्ष्य प्रस्तुत कर योजना के लाभ लिए हैं। उक्त प्रकरणों में श्रमायुक्त ने धनराशि की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें गांव पिपलैड़ा निवासी युसूफ की पत्नी निशा से 159678 रुपये, पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज निवासी तय्यब की पत्नी फैमिदा से 79839 और कृष्णगंज निवासी हकीम के पुत्र तय्यब से 79839 रुपये की धनराशि वसूली जाएगी। यह तीनों लोग उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में पंजीकृत हैं। इनके पंजीकरण को लेकर भी जांच कराई जा रही है।



लंबे समय से चल रही जांच

सामूहिक विवाह योजना में अपात्रों को पात्र बनाकर योजना का लाभ देने के मामले में शासन में शिकायत हुई थी। जिसके बाद मामले में श्रम विभाग भी कार्रवाई कर रहा है। जिले में फर्जीवाड़े की शिकायतों पर तत्कालीन सीडीओ प्रेरणा सिंह ने जांच की थी। जिसमें विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता भी मिली थी। मामले में श्रम विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट -

उक्त प्रकरणों में तहसील स्तर से वसूली होनी है। उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। - सर्वेश कुमारी, सहायक श्रमायुक्त हापुड़
-

शुभम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें