फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मसाला इकाइयों से लिए नमूने, 15 किलो मिर्च सील

विज्ञापन
ब्रजघाट में गेस्ट हाउस पर सीलिंग की कार्रवाई करते अधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान 15 किलोग्राम लाल मिर्च सील की गई। साथ ही गांव गोयना में धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर का भी एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय चंद्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गोयना गांव स्थित चोकडायत एग्रो इंडस्ट्रीज में निरीक्षण किया गया। यहां से धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए।
इसके अलावा फ्रीगंज रोड, हापुड़ स्थित नवीन ट्रेडर्स निर्माण इकाई पर भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई, जहां से खुली लाल मिर्च कुटी का एक नमूना लिया गया।
निरीक्षण के दौरान नवीन ट्रेडर्स से 15 किलोग्राम खुली लाल मिर्च कुटी भी बरामद की गई, जिसे संदेहास्पद पाए जाने पर सीज कर दिया गया। सीज किए गए उत्पाद की अनुमानित कीमत 3,750 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) चंद्र शेखर मिश्र ने बताया कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, राम प्रकाश गंगवार और सोवेंद्र सिंह पंघाल शामिल रहे।
विज्ञापन

ब्रजघाट में गेस्ट हाउस पर सीलिंग की कार्रवाई करते अधिकारी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें