फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ढाई घंटे तक बंद रहा बिजलीघर, आठ हजार घरों में ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
हापुड़ में बिजली का फाल्ट ठीक करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले में फाॅल्ट लोकेटर मशीन नहीं होने से बिजलीघरों को घंटों तक बंद रखा जा रहा है। कर्मचारी लाइन की पेट्रोलिंग कर मैनुअल तरीके से फाॅल्ट ढूंढ रहे हैं। बुधवार को भी अतरपुरा बिजलीघर करीब ढाई घंटे बंद रहा, इससे जुड़े आठ हजार से अधिक घरों में सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

मोदीनगर रोड, दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी बिजली संकट बना रहा। अतरपुरा बिजलीघर को सप्लाई आनंद विहार के 220केवी बिजलीघर से मिलती है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लाइन में फाॅल्ट के कारण बिजलीघर बंद हो गया।
इससे जुड़े मोहल्ला अतरपुरा, गोल मार्केट, स्वर्ग आश्रम रोड, त्यागीनगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, कृष्णा गली, नवीकरीम, पक्का बाग, चौपला, चंडी रोड, सर्राफा बाजार, बराही मोहल्ला, मंडी पाटिया, प्रेमपुरा, आरके प्लाजा, शिवुपरी, रेलवे रोड आदि की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन


मैनुअल तरीके से जगह-जगह लाइनमैनों ने पोल पर चढ़कर फाॅल्ट तलाशा। ऐसे में दोपहर करीब ढ़ाई बजे तक बिजलीघर बंद ही रहा। यदि फाॅल्ट लोकेटर मशीन होती तो पांच मिनट के अंदर ही फाॅल्ट का पता चल गया होता।
इसके अलावा मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े मेरठ रोड आवास विकास, चंद्रलोक कॉलोनी, संजय विहार, वैशाली कॉलोनी, रजनी विहार समेत दर्जनों मोहल्लों में रातभर भी बिजली की समस्या बनी रही। बिजलीघर पर रात में नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया लेकिन बुधवार की सुबह चालू किया जा सका।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें