फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बालूशाही में बदबू और फफूंद की शिकायत पर लिया नमूना

विज्ञापन
तहसील चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर दुकानदार को खराब मिठाई दिखाते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। बालूशाही में बदबू और फफूंद की शिकायत पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तहसील चौपला स्थित मिठाई की दुकान पर कार्रवाई की। टीम ने ग्राहक की मौजूदगी में बालूशाही का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला चमरी निवासी हर्ष वर्धन त्यागी ने बताया कि रविवार की शाम को तहसील चौपला स्थित न्यू सूरी स्वीट्स से बालूशाही खरीदी थी। आरोप है कि बालूशाही से बदबू उठ रही थी और फफूंद लगी थी। इस पर उनके पिता अधिवक्ता रविंद्र त्यागी ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को जाकर मिठाई दिखाई। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अधिवक्ता का आरोप है कि करीब एक घंटे तक विभागीय अधिकारी उनसे कार्रवाई के लिए टीम बुलाने की बात करते रहे लेकिन टीम को नहीं बुलाया गया। इस पर अधिवक्ता ने डीएम कविता मीना से शिकायत की। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। मुख्य खाद्य सुरक्षा पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर जाकर जांच करते हुए कार्रवाई की। हालांकि, विक्रेता का कहना था कि उनकी मिठाई में कोई फफूंद नहीं लगा था।
विज्ञापन

मामले में सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्र शेखर मिश्रा का कहना हे कि शिकायत के आधार पर ग्राहक के सामने बालूशाही का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें