फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को सामिया के सामने होगी राहुल की खाट सभा

Fri, 30 Sep 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
राहुल की खाट सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की खाट सभा तीन अक्तूबर की शाम चार बजे बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के सामने होगी। इस सभा के लिए दो हजार खाटों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक गजराज सिंह और प्रदेश कांग्रेस महासचिव विजय गोयल ने ने बताया कि एक अक्तूबर से उक्त मैदान की बेरिकेडिंग शुरू हो जायेगी। वहां पर खाट पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। खाट सभा के लिए अधिकांश किसानों को पास दिये जायेंगे,

ताकि उनका दुखड़ा राहुल गांधी आराम से सुन सकें। वह तीन अक्तूबर को अमरोहा से सीधे कार द्वारा हापुड़ पहुंचेंगे। यहां का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद खाटों को सहारनपुर भेजा जायेगा। खाटों की लूट मचने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, शीला दीक्षित, गुलाम नबी आजाद, संजय सिंह आदि कई दिग्गज नेता भी राहुल गांधी के साथ आयेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की खाट सभा के लिए जिस स्थान का चयन किया है। वह भीड़ जुटाने की दृष्टि से तो अच्छा है,  लेकिन हड्डी और सरेस मिलों की बदबू वहां 24 घंटे रहती है।

उसे राहुल गांधी कैसे झेलेंगे, इसको लेकर कांग्रेसियों के पसीने छूट रहे हैं। विजय गोयल का कहना है कि और कोई स्थान नहीं मिला है। अगर कोई उचित स्थान मिलता है तो एक अक्तूबर की दोपहर तक विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें