फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पॉश इलाकों में भी दौड़ी साइकिल, कमल से रही बराबर की टक्कर

Wed, 05 Jun 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर के पॉश इलाकों में भी सपा व कांग्रेस गठबंधन को वोट मिला है। जिसका नतीजा रहा कि लोकसभा क्षेत्र हारने के बाद भी हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में सुनीता वर्मा की 12190 मतों से जीत हुई। मुस्लिम व दलित इलाकों में तो सपा व कांग्रेस गठबंधन पर वोटों की जमकर बारिश हुई है।
विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की मतगणना के दौरान भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीधी टक्कर नजर आई। हापुड़ में कुल 30 राउंड में मतगणना पूरी हुई। इसमें 15 राउंड में भाजपा के अरुण गोविल तो 15 राउंड में सपा की सुनीता वर्मा आगे रहीं। शुरुआती तीन राउंड में अरुण गोविल आगे रहे थे, इसके बाद राउंड चार और पांच में सपा आगे निकली थी। राउंड छह से लेकर 17 तक भाजपा आगे रही। इसके बाद बुलंदशहर रोड और इससे जुड़े मुस्लिम इलाकों की वोट खुलीं। 17वें राउंड तक भाजपा 4050 मतों के साथ आगे थी। 1 वें राउंड में 1980 मतों से भाजपा पीछे हुई और इसके बाद 30 वें राउंड तक सपा की साइकिल खूब दौड़ी। 30वें राउंड में सपा की सुनीता वर्मा हापुड़ से जीतीं। मतगणना पर नजर डालें तो मुस्लिम के साथ दलितों ने भी गठबंधन को खूब वोट किया। अंत के अधिकतर राउंड के मतों की गिनती में शामिल बूथ मुस्लिम और दलित क्षेत्रों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें