हापुड़। बर्तन विक्रेता सलमान की हत्या के मामले में पुलिस फिलहाल खाली हाथ है। हालांकि घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीमें लगाई हैं। वहीं मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट और धारदार हथियार के वार से मौत होने की पुष्टि हुई है।
रविवार सुबह नंगौला पुलिस चौकी के पास अलीनगर निवासी सलमान का शव पड़ा हुआ मिला था। युवक के शरीर पर चाकुओं से गोदने के निशान था। जबकि उसका गला भी रेता गया था। पुलिस उसके साथ सामान बेचने वाली देवराज की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से देवराज फरार है। जिस पर हत्या का शक जताया जा रहा है। मृतक की मां ने देवराज के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें कार्य कर रहती हैं। दिल्ली,बुलंदशहर और हापुड़ समेत कई स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।