फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसपी कार्यालय पहुंचे मृतक सेल्समैन के परिजन, लगाया हत्या का आरोप

Thu, 26 Dec 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत के निकट ठेके के सेल्समैन की मौत के मामले मेें परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और मौत को हत्या बताया। परिजनों ने मामले में सही जांच की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी को दिए शिकायती पत्र में कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना के प्रेमपाल सिंह राणा ने आरोप लगाया कि उनके तहेरा भाई मुनेंद्र उर्फ मोनू गांव सपनावत के पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन थे। कुछ दिनों से ठेके के दूसरे सेल्समैन से उसका विवाद चला आ रहा था। 21 दिसंबर को दूसरे सेल्समैन ने ठेके के प्रबंधक व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मुनेंद्र उर्फ मोनू की हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को गांव सपनावत के पास बंबे के निकट फेंक दिया गया।

हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें