फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनें लेट

Sun, 13 Dec 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में कोहरे ने आम आदमी का जनजीवन अस्त-व्यस्त करने के साथ ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। कोहरे के कारण शनिवार को सद्भावना एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


सरयू-यमुना एक्सप्रेस निर्धारित समय से 10 घंटे और संगम एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

शनिवार को मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली (14017) सद्भावना एक्सप्रेस का समय सुबह 2:50 बजे का है, लेकिन यह ट्रेन दोपहर 12 बजे तक भी नहीं आ सकी।
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन के रद्द करने की घोषणा की। जयनगर से अमृतसर की ओर जाने वाली 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी से पहुंची।

इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी छह घंटे की देरी से पहुंची। न्यू तिनसुकिया से चलकर लालगढ़ की ओर जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंची।

ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से सद्भावना एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें