हापुड़। होली पर घर लौटने वाले यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए परिवहन निगम से रोडवेज डिपो को छह नई बसें मिल गई है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी और विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। इन बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाएगा।
डिपो में लखनऊ, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित अभी तक विभिन्न रूटों पर 112 बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए नाकाफी है। होली पर यात्रियों की संख्या में देखते हुए डिपो द्वारा सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं बृहस्पतिवार शाम डिपो में छह नई रोडवेज बस पहुंच गई है जिनका संचालन दिल्ली होते हुए लंबे मार्गों पर शुरू कर दिया गया है। अब रोडवेज डिपो में बसों की संख्या 118 पहुंच गई है। ऐसेे में होली पर घर लौटने वाले लोगों का सफर आसान बनेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि छह नई बसें डिपो को मिल गई है। जिनका संचालन भी शुरू कर दिया गया है।