फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सात के बाद महाकुंभ से लौटने लगेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज बसों की किल्लत से यात्रियों को जल्द राहत मिलेगी। प्रयागराज महाकुंभ में गई डिपो की बसें सात फरवरी से लौटने लगेंगी। हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर अनुबंधित और निगम की 129 बसों का संचालन होता है। प्रयागराज में महाकुंभ प्रारंभ होने के बाद डिपो की 100 बसें महाकुंभ मेले में भेज दी गई है। इसके बाद शेष परिवहन निगम की 15 बसों और 14 अनुबंधित बसों के सहारे के ही यात्रियों को निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किठौर, मोदीनगर और नोएडा मार्ग पर तो कभी कभार ही यात्रियों को बसों की किल्लत झेलनी पड़ती है। जबकि दिल्ली, गाजियाबाद के साथ लंबी दूरी के बसों के लिए यात्रियों को घंटा इंतजार करना पड़ा रहा है। जल्द ही यात्रियों को इस परेशानी से निजात मिलने वाली है। क्योंकि महाकुंभ में गई बसें सात फरवरी से डिपो में लौटना प्रारंभ हो जाएंगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि सात फरवरी से बसें प्रयागराज महाकुंभ से हापुड़ डिपो के लिए रवाना होना शुरू होंगी। इसके बाद निर्धारित रुट पर बसों का संचालन शुरू कर यात्रियों की परेशानी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें