फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों का किराया बढ़ा पर सुविधाओं का टोटा

Wed, 20 Jul 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
रोडवेज बसों के किराए में आए दिन बढ़ोत्तरी कर दी जाती है लेकिन यात्रियों को सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। सुविधा शुल्क चुकाने के बाद भी यात्रियों को खटारा बसों में सफर करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था भी भगवान भरोसे है।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो से संचालित 110 बसों में रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। मंगलवार से डिपो की बसों में किराए की बढ़ी दरें लागू कर दी गई है लेकिन सुविधा के नाम पर यात्रियों को सिर्फ अव्यवस्थाएं हाथ लगी है।

आलम यह है कि लोकल मार्गों पर खटारा बसें दौड़ मौत बनकर दौड़ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि बस अड्डे पर वाटर कूलर लगा है लेकिन पानी गर्म निकलता है। निशुल्क शौचालय की व्यवस्था तो भगवान भरोसे है।
विज्ञापन


यात्री नितिन का कहना है कि रोडवेज की बसों में आए दिन किराया तो बढ़ा दिया जाता है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। खटारा बसों में सफर करना पड़ता है।

यात्री नीरज का कहना है कि वह बस में जो किराया देते हैं उसमें यात्री सुविधा किराया भी शामिल रहता है। लेकिन बस या अड्डे में उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती है।

यात्री तरुण शर्मा का कहना है कि डीजल के दामों में काफी गिरावट आई है लेकिन बसों में किराया कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यात्री आनंद का कहना है कि भीषण गर्मी में भी बस अड्डे में पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। कई बार तो वाटर कूलर में पानी भी नहीं आता है। पानी आता भी है तो वह गर्म रहता है।
विज्ञापन


यात्रियों को उचित सुविधा मुहैया कराई जा रही है। वर्कशॉप में बसों की खामियों को समय रहते दूर करा दिया जाता है। एनपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें