फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एक परिचालक की सेवा समाप्त, चार को भेजा नोटिस

Fri, 05 Jul 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज डिपो में तैनात संविदाकर्मियों की लापरवाही के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। पिछले दो माह से बिना बताए अनुपस्थित चल रहे परिचालक की सेवा समाप्त कर चार परिचालकों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो से लखनऊ, बरेली, दिल्ली, नोएडा, मोदीनगर, किठौर सहित विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन होता है। लेकिन बसों के संचालन के लिए डिपो की अधिकांश बसें संविदा चालकों और परिचालकों पर ही निर्भर है। जिस कारण संविदा कर्मियों की लापरवाही के कारण डिपो की आय भी प्रभावित होती है। एआरएम रणजीत सिंह ने शुक्रवार को बिना बताए लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे परिचालक प्रदीप त्यागी की संविदा समाप्त कर दी। चार दिन पूर्व भी पांच परिचालकों की संविदा समाप्त की गई थी। इसके साथ ही चार परिचालकों को तीन दिन के अंदर ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि लापरवाह संविदाकर्मियों के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें