फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 04 Mar 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हुई सड़क हादसे में वृद्ध की जान चली गई, वहीं बहन के घर गई पूर्व अध्यापक की पत्नी की मुजफ्फरनगर में बस की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन


सिंभावली के अनूपपुर डिबाई गांव निवासी पूर्व अध्यापक इकबाल खां की 45 वर्षीय पत्नी कल्लो बेगम अपनी बहन से मिलने मुजफ्फरनगर जा रही थी, परंतु वहां पहुंचने के बाद जैसे ही वह कोतवाली के पास बस से उतर रही थी तो सड़क पर आ रही दूसरी बस की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को दे दिया। वहीं, गढ़ में स्याना चौपला पर हाईवे पार करते समय बदरखा गांव निवासी किसान गंगाशरण सिंह 60 वर्ष को मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें घायल हुए किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि सड़क हादसे में शिकार हुआ किसान मेरठ अस्पताल में भर्ती अपने किसी बीमार रिश्तेदार का हाल जानकर घर को लौट रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें