फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टमाटर, प्याज के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
सब्जी के ठेले पर बिक्री के लिए रखे टमाटर। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। आसमान छूती महंगाई के बीच आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ रहा है। बाजार में टमाटर, प्याज, अदरक के साथ ही सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। टमाटर के दाम में पिछले एक सप्ताह में तीन गुना हो गए हैं। 15 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


बदलते मौसम के साथ सब्जियों की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सब्जियों के दाम बढ़ने से महंगाई का सीधा असर निम्न मध्यम और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है। बारिश के साथ ही सब्जी मंडी में फसल की आवक कम होना दाम बढ़ने का प्रमुख कारण है।

स्थानीय फसल का उत्पादन कम होने के कारण शिमला और नासिक से जिले की मंडी में टमाटर की आवक हो रही है। पिछले सप्ताह 15 रुपये प्रति किलो मिलने वाले टमाटर के दाम अब 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अदरक के दाम 150 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। 20 रुपये प्रति किलो मिलने वाली प्याज अब 30 रुपये प्रति किलो और 60 रुपये प्रति किलो मिलने वाली मटर के दाम अब 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता किशोर कुमार ने बताया कि वर्तमान में कई सब्जियों की अंतिम फसल बाजार में आ रही है। मानसून शुरू होने के बाद कई हरी सब्जियों की खेती और उत्पादन प्रभावित हो जाता है, जिससे बाजार में आपूर्ति कम हो जाती है। यही कारण है कि हर वर्ष इस अवधि में सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं। आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमतों में राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें