फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कपड़ा व्यापारी की आंध्रप्रदेश में ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
मृतक व्यापारी अंकुर अग्रवाल का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज निवासी कपड़ा व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में वह शव को वापस लाने के लिए आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

अंकुर अग्रवाल की पिलखुवा में रितिक टैक्सटाइल नाम से एक बड़ी फर्म है। वह देश के कई राज्यों में कपड़ों का व्यापार करते थे और आर्डर लेने के सिलसिले में समय-समय पर टूर पर जाते रहते थे। शनिवार को भी वह व्यापारिक सिलसिले में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गए हुए थे। वापस लौटते समय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दी।
अंकुर अग्रवाल की इस मौत से स्थानीय कपड़ा और हैंडलूम कारोबारियों में गहरा दुख है। परिजनों के अनुसार, दिवंगत व्यापारी का शव देर रात तक हापुड़ पहुंचेगा और सोमवार सुबह ब्रजघाट (गढ़मुक्तेश्वर) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीओ वरुण मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें