फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आवश्यकता 2500 की, आपूर्ति केवल 500 सिलिंडर प्रतिदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर स्थित एजेंसी पर इन दिनों गैस को लेकर रोज हंगामे जैसे हालात बन रहे हैं। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 480 कनेक्शन निजामपुर स्थित दूसरी गैस एजेंसी में ट्रांसफर किए जाने के बावजूद उपभोक्ता अब भी पुराने गोदाम पर ही सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। इससे शहर में स्थित एजेंसी पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिन लोगों ने पहले शहर की गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन लिए थे, उनके कनेक्शन अब निजामपुर स्थित दूसरी एजेंसी में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसके बावजूद अधिकांश उपभोक्ता दूरी अधिक होने के कारण निजामपुर नहीं जा रहे हैं। यही वजह है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मीरपुर रोड स्थित पुराने गोदाम पर पहुंचकर सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब 25 अप्रैल के बाद एजेंसी की गैस आपूर्ति बंद हो गई।
सप्लाई ठप होने से आवश्यकता बढ़ते-बढ़ते 2500 से अधिक पहुंच गई है, जबकि प्रतिदिन 500 सिलिंडर की आपूर्ति मिल रही है। वहीं, मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा डिलीवरी कर्मियों के साथ मारपीट व पथराव के बाद पुलिस की मौजूदगी में अब सिलिंडर का वितरण कराया जा रहा है। एजेंसी संचालक अभिनव सहाय ने बताया कि कोरोना काल में भी इसी एजेंसी के कई कनेक्शन दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर किए गए थे। इस बार भी 480 कनेक्शन शिफ्ट किए गए हैं। इसके बाद भी उपभोक्ता दूसरी एजेंसी पर नहीं जा रहे हैं। इससे एजेंसी पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें