फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद अब किसी और की जिंदगी रोशन करेंगी आंखें

Fri, 27 Jan 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
और की जिंदगी रोशन करेंगी आंखें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्यामों देवी ने भले ही देह त्याग दी हो और अब वे कभी किसी को दिखाई न दें, लेकिन उनकी आंखें अभी रोशन रहेंगी। वह भी एक नहीं, दो लोगों की अंधेरी जिंदगी में श्यामों देवी की आंखें रोशनी ला देंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को निधन के बाद परिजनों ने श्यामों देवी की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनकी आंखें दान कर दीं। वैष्णो कालोनी में रहने वाली 85 वर्षीय श्यामों देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। श्यामो देवी ने अपने जीवित रहते नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की थी।

उन्होंने विधिवत घोषणा कर अपने नेत्रों को दान कर दिया था। आदेश गुप्ता, कैलाशी, मुकेेश गुप्ता और नरेश गुप्ता ने बताया कि नयनों के दीप जलाओ संस्था से प्रेरणा लेकर उनकी मां श्यामों देवी  ने नेत्र दान कर दिए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनका निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने वेणु नेत्र संस्थान को सूचित किया। बाद में वहां से आई टीम नेत्रों को अपने साथ ले गई।

अपनी मां से प्रेरणा लेकर अब तीनों पुत्रों आदेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता और नरेश गुप्ता ने भी नेत्रदान करने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने नेत्रदान का शपथ पत्र भरकर संस्था को दे दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें